टीवी शो रोडीज में नहीं गए थे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके, पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल…

Misleading Political

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी शो के जज रघु राम को इस पार्टिसिपेंट पर चिल्लाते हुए और उसे बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर और प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके का MTV रोडीज  का ऑडिशन  है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कॉकरोच की औकात जिसे देखनी वो देख ले,CPJ का फाउंडर मेन कॉकरोच अभिजीत दिपके का रोडिज ऑडिशन का पुराना वीडियो ऑनलाइन अभिजीत दीपके बोल रहा गलती तो सबसे होती है रोडीज ने तो इसको गाली देकर मां बहन  एक कर दी थी।

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया । परिणाम में वायरल वीडियो का लंबा वर्जन एक फेसबुक पेज पर मिला। ‘The Crazzy Wave’ नाम के फेसबुक पेज ने इस वीडियो को 3 फरवरी 2018 को अपलोड किया था । वीडियो के मुताबिक ऑडिशन देने वाले व्यक्ति का नाम सुमित है ।

https://www.facebook.com/share/v/18zwx24FLG/

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर   हमें सुमित सूर्यवंशी नाम के एक व्यक्ति का 11 जनवरी 2012 को पोस्ट किया गया यह वीडियो मिला, जिसमें उन्होंने रोडीज पर अपने अनुभव के बारे में बात की थी।

सुमित ने शो पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वही विज़ुअल्स दिखाए जो वायरल वीडियो में थे। इससे यह दावा गलत साबित होता है कि वीडियो में अभिजीत दिपके हैं।

हमने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स सुमित और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर और प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके के तस्वीर का विश्लेषण किया है। जिससे यह साफ़ है कि दोनो शख्स अलग अलग है।

पड़ताल में हमने रोडीज के जज रघु के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल चेक किया। हमें 13 जून 2026 का उनका एक वीडियो मिला। इसमें रघु को वायरल वीडियो की सच्चाई बताते हुए देखा जा सकता है।  

वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे बताया जा रहा है कि रोडीज का मेरा एक पुराना इंटरव्यू ट्रेंड कर रहा है, जिसमें मैं एक लड़के पर भड़क रहा हूं, उसे धक्का दे रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि वह कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का इंटरव्यू है। यह फेक है। मैं उनसे कभी मिला ही नहीं हूं।”

निष्कर्ष – तथ्यों के जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वायरल वीडियो सुमित सूर्यवंशी नामक व्यक्ति के ऑडिशन का है, जिसे गलत तरीके से अभिजीत दिपके से जोड़ा जा रहा है। इस भ्रामक दावे का खंडन खुद शो के पूर्व जज रघु द्वारा किया जा चुका है।

Result Stamp

Title: टीवी शो रोडीज में नहीं गए थे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके, पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल…

Written By: Sarita Samal

Result: Misleading