दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चालू होते ही मुस्लिमों ने खोले इसके नट-बोल्ट? पूरी तरह भ्रामक है वायरल दावा।

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ बच्चे ब्रिज पर लगे नट-बोल्ट खोलकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक हफ्ते के अंदर ही मुस्लिम समुदाय के लोग इसके नट बोल्ट चोरी करते नजर आए।

वायरल वीडियो के सथा यूजर ने लिखा है- मामला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। एक्सप्रेसवे खुलने के सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही ये लड़के वहां से नट-बोल्ट चोरी करते नजर आ रहे हैं।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया । परिणाम में वायरल वीडियो हमें कांग्रेस की तरफ से 12 जून, 2025 को किये गए एक एक्स पोस्ट में मिला। यहां पर ये साफ होता है कि वीडियो हाल ही का नहीं है।  

खबर के अनुसार ये घटना डबल डेकर ब्रिज की है। उस वक्त कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि में करोड़ों के डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन के बाद एक ही दिन में नट-बोल्ट या तो ढीले हो गए या चोरी हो गए। 

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें  दैनिक जागरण की 14 जून 2025 की रिपोर्ट  मिली। खबर में बताया गया है कि बिहार के राज्य पुल निर्माण निगम ने मामले की जानकारी मिलते ही ब्रिज पर लगे नट – बोल्ट पर बेल्डिंग करवा दी थी।

इसके अलावा नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्घाटन के अगले ही दिन, कुछ लड़के सिक्योरिटी रेलिंग के नट बोल्ट खोलते नजर आए थे । न्यूज 18 ने  वीडियो बनाने वाले शुभम कुमार नाम के शख्स से बात की थी।

 उन्होंने बताया था कि 12 जून की सुबह जब उन्होंने और उनके भैया संतोष ने कुछ बच्चों को नट खोलते देखा तो उन्होंने उन्हें डांटा।  इस पर वो सारे नट वहीं छोड़कर भाग गए।   वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने रेलिंग के सभी नट-बोल्ट की वेल्डिंग करवाई थी। 

हमने गूगल मैप्स पर मौजूद पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर की तस्वीर की तुलना वायरल वीडियो से क,  तो पाया कि दोनों के किनारे पर लगी लोहे की बाउंड्री का डिजाइन एक जैसा ही है।इससे ये साफ है कि वीडियो पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर का है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे-

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मोहंड सेक्शन में बना 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है।  पहले यह कहा जा रहा था कि यहां दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लग सकती है, लेकिन एनएचएआई ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के अनुसार, मोहंड एलिवेटेड रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया, उन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। यहां दोपहिया वाहन 60 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति से आसानी से चल सकेंगे।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पटना के डबल डेकर ब्रिज का पुराना वीडियो दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे का बताकर सोशल मीडिया पर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल है।

Result Stamp

Title: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चालू होते ही मुस्लिमों ने खोले इसके नट-बोल्ट? पूरी तरह भ्रामक है वायरल दावा]।

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply