केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पुराना वीडियो हाल ही में बिहार बीजेपी सरकार की आलोचना करने के दावे से वायरल…

Misleading Political

सोशल मीडिया पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें बिहार सरकार की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि चिराग पासवान ने बिहार में हाल ही में बनी BJP के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य में अपराध पूरी तरह से बढ़ता जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अपनी ही सरकार के विरोध में उतरे चिराग पासवान !!

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो  हमें  एक फेसबुक पेज पर मिला। इस वीडियो को 26 जुलाई 2025 को शेयर किया गया था। इससे ये बात साफ है कि वीडियो हाल ही का नहीं है।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार को लेकर यह बयान दिया था।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर  हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट ‘एबीपी न्यूज’ की वेबसाइट पर मिली। 26 जुलाई 2025 को प्रकाशित  रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर चिराग पासवान नाखुश थे। उन्होंने नीतीश सरकार में बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कई बार अपनी नाराजगी जताई थी। साथ ही, उन्होंने बिहार पुलिस और प्रशासन को निकम्मा भी बताया था। 

26 जुलाई 2025  को आजतक में प्रकाशित खबर के अनुसार ,  चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है। प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही हैं? बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा-

 14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना। 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि ,  बिहार सरकार की आलोचना करते हुए चिराग पासवान का वायरल वीडियो असल में हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। जब जुलाई 2025 में उन्होंने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे और अपनी नाराजगी जताई थी।

Result Stamp

Title: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पुराना वीडियो हाल ही में बिहार बीजेपी सरकार की आलोचना करने के दावे से वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply